फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शॉपिंग मॉल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़

शॉपिंग मॉल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़

Mon, 04 Mar 2019 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
शॉपिंग मॉल में लगी आग, लोगों में मची भगदड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मलकपुर चुंगी के पास वी-2 शॉपिंग मॉल में अचानक तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई और मॉल में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई, जिससे सड़क पर जाम के हालात बन गए। पुलिस ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मलकपुर चुंगी के पास वीट-3 शॉपिंग मॉल है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मॉल परिसर में रखे जनरेटर के पास से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक चिंगारी उठने लगी और आग लग गई। तारों में आग लगता देख लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों में अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड के कार्यालय पर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औैर भीड़ को वहां से हटाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से तारों में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed