फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मेरठ पुलिस ने रस्सी, इंजेक्शन, मृतक का आधार कार्ड किया बरामद

मेरठ पुलिस ने रस्सी, इंजेक्शन, मृतक का आधार कार्ड किया बरामद

Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने रस्सी, इंजेक्शन, मृतक का आधार कार्ड किया बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

गाजियाबाद के अमित जैन हत्याकांड में मेरठ पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, इंजेक्शन और मृतक का आधार कार्ड बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया था। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला था और आरोपी के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

गाजियाबाद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित जैन का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में आसफनगर निवासी राजकुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोनू ने 28 जनवरी को अमित की हत्या की बात कबूली थी। पुलिस ने मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। मेरठ की टीपी नगर कोतवाली पुलिस शुक्रवार को आरोपी राजकुमार को मेरठ जेल से रिमांड पर लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंची। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर राजकुमार के गांव गई। यहां उसने हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, बेहोशी का इंजेक्शन सिरिंज और आधार कार्ड बरामद कराया। टीपी नगर थाने के एसएचओ प्रमोद गौतम ने बताया कि मृतक अमित और राजकुमार मेरठ में प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। बीते माह अवैध संबंधों को लेकर अमित की अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक संजय शर्मा, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, दिनेश, आलोक राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed