फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उच्चाधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

उच्चाधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

Sun, 10 Feb 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब से दर्जनों लोगों की मौत से किरकिरी झेलने के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार ने अब उच्चाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने कहा है कि घटना के बाद आठ उच्चाधिकारियों को नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बीते शुक्रवार से भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है। वैसे तो शासन की ओर से शुक्रवार को रुड़की सर्किल और जिले के प्रवर्तन कार्य से जुड़े 13 निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन प्रदेश और जिलास्तर के बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर विरोधी पार्टियों की ओर से लगातार सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोग विरोध जता रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी मौतों के बाद बड़े अधिकारियों पर गाज क्यों नहीं गिरी? इसी के मद्देनजर बीते शनिवार को सरकार हरकत में आई। आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने देहरादून में समीक्षा बैठक करने के बाद प्रवर्तन कार्यों से जुड़े प्रदेश और जिले के अधिकारियों को जवाबी नोटिस जारी किए हैं। माना जा रहा है कि नोटिस जारी होने के बाद कई आला अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। वहीं, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने भी इसके संकेत दिए हैं। रविवार को अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के खिलाफ प्रक्रिया के अनुरूप सीधे कार्रवाई नहीं की जा सकती। लिहाजा आठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा गया है। जिस अधिकारी के स्तर से लापरवाही पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed