फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कोल्ड स्टोर में घुसे बदमाशों ने चौकीदार से की मारपीट

कोल्ड स्टोर में घुसे बदमाशों ने चौकीदार से की मारपीट

Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर में घुसे बदमाशों ने चौकीदार से की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर दी। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने चौकीदार को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना कोल्ड स्टोरेज के मालिक को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरी गांव के पास आदर्श नगर निवासी अशोक चौहान के कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज पर सामान की देखरेख के लिए पास के ही गांव निवासी रामपाल को चौकीदार रखा है। चौकीदार के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे कोल्ड स्टोरेज के अंदर कुछ आहट हुई। उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो तीन से चार लोग अंदर घुसकर सामान चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। सामान उठाकर ले जाने का उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाने का भी प्रयास किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर भी शोर मचाने पर बदमाश मारपीट कर फरार हो गए। रात में ही उन्होंने घटना की जानकारी मालिक को दी। मालिक ने कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद चौकीदार और मालिक कोतवाली पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed