{"_id":"5c0811d0bdec2241ae4f5b9c","slug":"11544032720-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को बेहोश कर छेड़छाड़ में आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को बेहोश कर छेड़छाड़ में आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
छात्रा को बेहोश कर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसके भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे छात्रा एक प्लाट में बेहोश मिली थी।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा सोमवार की शाम सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटी तो परिजनोें ने पूछताछ की। पता चला कि वह अपने घर जाने की बात कहकर चली गई थी। इस बीच परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की तो वह एक प्लाट में बेहोशी की हालत में मिली थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। साथ ही पूछताछ के लिए सहेली के दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने मंगलवार को छात्रा का मेडिकल भी कराया गया। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी आरोपी संयम से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया था। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे प्लाट में बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।