{"_id":"5bc38b76bdec22698e6ea896","slug":"11539541878-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में लापता युवक पंजाब में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ यात्रा में लापता युवक पंजाब में मिला
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक की लोकेशन पंजाब में मिली है। रुड़की पुलिस ने युवक की जानकारी के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। साथ ही युवक को लेने के लिए पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना हो गई।
रुड़की के गणेशपुर निवासी दिलीप कांवड़ यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद मिला था। अनहोनी की आशंका चलते गंगनहर के आसपास भी उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया था। इसके बाद गंगनहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तभी से पुलिस दिलीप की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवक का मोबाइल सर्विलांस पर भी लगाया था। शनिवार को युवक के मोबाइल की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में मिली। पुलिस ने उस नंबर पर संपर्क किया तो दिलीप के पंजाब में रहने की जानकारी मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक के बारे में पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया है। साथ ही पुलिस की एक टीम पंजाब भेजी गई है।