फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रेलवे कर्मचारी से एटीएम बदलकर साठ हजार की ठगी

रेलवे कर्मचारी से एटीएम बदलकर साठ हजार की ठगी

Sat, 05 May 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारी से एटीएम बदलकर साठ हजार की ठगी
लक्सर। एक रेलवे कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने उसके खाते से साठ हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रकम निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित कर्मी ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भुरना निवासी शेषराज रेलवे विभाग में कर्मचारी है। लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे स्थित एक एटीएम पर वह पैसे निकालने गए, लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी वह खाते से पैसा नहीं निकाल पाए। इसी बीच एटीएम केबिन में खड़े एक युवक ने शेषराज को आश्वासन दिया कि वह पैसा निकालने में उसकी मदद कर सकता है। युवक के प्रयास के बाद भी एटीएम से पैसा नहीं निकला। इसके बाद युवक और शेषराज दोनों घर निकलने के लिए एटीएम से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद शेषराज के मोबाइल पर उनके खाते से 60 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इससे उसके पैरों के तले जमीन खिसक गई। परेशान शेषराज ने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो पता चला कि उक्त युवक ने उसका कार्ड बदल दिया है। इस पर शेषराज ने कस्टमर केयर में शिकायत कर एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया। शुक्रवार को रेलवे कर्मचारी ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed