फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बदमाशों ने मांगी पंद्रह लाख की रंगदारी, बम से उड़ाने की दी धमकी

बदमाशों ने मांगी पंद्रह लाख की रंगदारी, बम से उड़ाने की दी धमकी

Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने मांगी पंद्रह लाख की रंगदारी, बम से उड़ाने की दी धमकी
लक्सर। रायसी के हबीबपुर कुड़ी के एक किसान से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। 30 अप्रैल तक रंगदारी न देने पर उसके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पीड़ित किसान ने लक्सर कोतवाली पुलिस ने मामले की शिकायत की है। साथ ही रायसी पुलिस चौकी पर शिकायत किरने पर मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस मामले को शरारती तत्वों के परेशान करने से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी मांगेराम पुत्र तेजपाल काश्तकार है। उसने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 21 अप्रैल को पशुओं को चारा डालने के लिए गया था। जैसे ही उसने पशुओं के नाद खोर में चारा डाला तो उसमें एक नोटबुक पड़ी थी। जब उसने उसे खोलकर देखा तो उसमें बदमाशों द्वारा उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। बदमाशों ने रंगदारी की रकम देने के लिए गांव के निकट पानी के ट्यूबवेल का पता बताया था। मांगेराम ने बताया बदमाशों ने 30 अप्रैल तक रंगदारी की रकम नहीं देने पर उसके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। पत्र भेजने वाले ने खुद को उत्तर प्रदेश के शामली की एक गैंग का कुख्यात बदमाश भी बताया है। किसान का आरोप है कि रायसी पुलिस चौकी को भी रंगदारी मांगने की शिकायत की थी लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान मांगेराम अपने कई रिश्तेदारों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अमर चंद शर्मा से मामले की शिकायत की है। उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि यह मामला किसी शरारती तत्वों द्वारा मांगेराम के परिवार को परेशान करने का लग रहा है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed