फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
मंगलौर। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 30 बाइकों को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि एसआई मनोज कुमार नसीरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइकों पर तीन युवकों रोका गया तो वह भागने का प्रयास करने लगे। एसआई ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। तीनों से मोटर साइकिलों के कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन उनके पास कागजात नहीं थे। कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि बाइकें चोरी की है। उन्होंने इसके अलावा कई बाइकें चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गई तीस बाइकें बरामद की है। पकडे़ गए बाइक चोर बिरजू, विक्की औरन मिंटू अकबरपुर ढाढेकी के निवासी है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के अनुसार एआरटीओ के माध्यम से बरामद की गई बाइकों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है। आसपास के थानों से भी चोरी हुई बाइकों के बारे में जानकारी ली जा रही है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed