{"_id":"5a638ce14f1c1bb3208b468c","slug":"11516473569-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरलैस पर बदमाशों की सूचना पर पकड़ी इंडिको कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वायरलैस पर बदमाशों की सूचना पर पकड़ी इंडिको कार
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा। सहारनपुर के खेड़ा मुगल चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस को गच्चा देकर फरार हुए कारसवारों को पुलिस ने धर दबोचा। कार सवार दोनों युवक नशे में कार चला रहे थे। पुलिस ने दोनों कार सवारों का चालान कर दिया है।
झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ा मुगल चौकी पर वाहनों की चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान दो कारसवार कार लेकर गुजर रहे थे। पुलिस ने कुछ दूर तक कार का पीछा किया, लेकिन कारसवार पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने कारसवार बदमाशों की सूचना वारलैस पर प्रसारित की। सूचना होते ही झबरेड़ा पुलिस ने सहारनपुर झबरेड़ा मार्ग पर कार रोकने के लिए सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। कुछ देर के बाद पुलिस को सहारनपुर की ओर से कार आती दिखाई दी। सामने से आती कार को देखते ही पुलिस अलर्ट हो गई। कारसवार भी ट्रैक्टर देख कर रुक गए। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इस दौरान दोनों नशे की हालत में थे। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि दोनों का नशे की हालत में कार चलाने में चालान कर दिया है। ब्यूरो