फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दो स्पेशल टीमें बदमाशों की धरपकड़ को रवाना

दो स्पेशल टीमें बदमाशों की धरपकड़ को रवाना

Fri, 01 Mar 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दो स्पेशल टीमें बदमाशों की धरपकड़ को रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गोल्ड लोन कंपनी में लूट के प्रयास के मामले में आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिलने के बाद उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की दो स्पेशल टीमें पश्चिमी यूपी भेजी गई हैं। वहीं, दो दिन पूर्व भेजी गईं पांच टीमों को वापस बुला लिया गया है।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की कार की तलाश करती हुई मेरठ के टोल प्लाजा तक पहुंच गई है। यहां टोल प्लाजा से पहले लगे कैमरे में बदमाशों की कार दिखाई दी है, लेकिन टोल प्लाजा से आगे कार का पता नहीं लगा। माना जा रहा है कि टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर पहले ही एक चोर रास्ता भी है। ऐसे में हो सकता है कि इसी आरोपी इसी रास्ते से फरार हुए हों। पुलिस इसी उधेड़बुन में जुटी थी कि बृहस्पतिवार देर रात कार के बाबत महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच टीमें पहले रवाना की गई थीं, जो लौट आई हैं। अब दो स्पेशल टीमें रवाना की गई हैं। जल्द ही बदमाशों की धरपकड़ कर ली जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी नंबर के जरिये धोखा देने की कोशिश
बदमाशों ने जिस कार का प्रयोग किया, चकमा देने के लिए उस पर देहरादून के नंबर की प्लेट लगा रखी थी। पहले पुलिस को यही अंदेशा था कि कार देहरादून की है, लेकिन नंबर ट्रेस किया गया तो पता चला कि वह फर्जी है। पुलिस मान कर चल रही है कि जिस तरह से बदमाशों ने बड़ी कार का इस्तेमाल किया है, उस हिसाब से बदमाश लंबी दूरी तय कर रुड़की पहुंचे थे। सीओ चंदन सिंह बिष्ट का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बदमाशों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed