{"_id":"5c6d9d93bdec224af71521ea","slug":"111550687635-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब मामले में हरदेवा से घंटों पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली शराब मामले में हरदेवा से घंटों पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने सहारनपुर के पुंडेन निवासी हरदेवा को दो दिन का रिमांड मंजूर होने पर बुधवार को घंटों तक पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों के संपर्क में होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इन लोगों को भी वह कच्ची शराब बिक्री करता था। उधर, सहारनपुर पुलिस भी बी वारंट लेकर रुड़की पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की।
झबरेड़ा, भगवानपुर और रुड़की के कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली कच्ची शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं सहारनपुर के कई गांवों में भी ग्रामीणों की मौत हो गई थी। सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर झबरेड़ा, रुड़की और सहारनपुर से 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। भगवानपुर के डाडली निवासी अर्जुन ने पूछताछ में केमिकल रुड़की के रामनगर कंपनी से खरीदने की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि सहारनपुर के पुंडेन निवासी हरेदवा व झबरेड़ा के गांव बिंडुखड़क के सोनू को जहरीली शराब देने की बात कही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रुड़की पुलिस ने तीन दिन पहले आरोपी सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने सहारनपुर जेल में बंद आरोपी हरदेवा के दो दिन के रिमांड को प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया था। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि रिमांड मंजूर होने के बाद हरदेवा से घंटों पूछताछ की गई है। उसने कई लोगों के नाम भी बताए हैं। उधर, सहारनपुर पुलिस भी बी वारंट लेकर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की।