फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल छीनने के आरोपी दबोचे

चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल छीनने के आरोपी दबोचे

Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल छीनने के आरोपी दबोचे
लक्सर। सहारनपुर क्षेत्र में चलती रेलगाड़ियों में यात्रियों के हाथों से फोन झपटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर जीआरपी पुलिस ने यह कार्रवाई लक्सर जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर की । पुलिस ने उनके कब्जे से छीने गए तीन मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को साथ लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पिछले दिनों सहारनपुर क्षेत्र में टप्पेबाजों ने चलती रेलगाड़ी में फोन पर बात कर रहे यात्रियों के हाथों से फोन झपटने की घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके बाद यात्रियों ने इसकी शिकायत सहारनपुर जीआरपी पुलिस से की थी। पुलिस ने छीने गए फोन को सविलांस पर लगाया था। फोन की लोकेशन लक्सर क्षेत्र में मिली थी। इसके बाद बुधवार को सहारनपुर जीआरपी की एक टीम लक्सर जीआरपी पहुंच गई। उन्होंने बताया कि सहारनपुर क्षेत्र से यात्रियों से छीने गए मोबाइल फोन लक्सर क्षेत्र के बाद मुट्काबाद गांव में चालू हैं। इसके बाद लक्सर जीआरपी पुलिस ने संयुक्त रुप से मुटकाबाद गांव में छापा मारकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिए। उनके कब्जे से यात्रियों से छीने गए मोबाइल भी बरामद हुए हैं। टीम ने तीनों युवकों से लक्सर कोतवाली लाकर भी पूछताछ की। युवकों ने बताया है कि उन्होंने फोन किसी युवक से खरीदा था युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद टीम तीनों युवकों को लेकर सहारनपुर रवाना हो गई है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया सहारनपुर जीआरपी पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों युवकों को पूछताछ के लिए सहारनपुर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed