{"_id":"5cace5bfbdec2213e8070ea1","slug":"101554834879-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में सेंध लगाकर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/,अमर उजाला, रुड़की। रुड़की टॉकीज के पास से चोरों ने एक विभागीय स्टोर में सेंध लगाकर हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने बगल की दुकान में भी सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान चोर दुकान में चोरी करते समय मोबाइल पर बातचीत करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान कर रही है। दुकान मालिक की ओर से चोरी की तहरीर दी गई है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित रुड़की टॉकीज के पास रामपाल के विभागीय स्टोर है। सोमवार की रात वह दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। इस बीच चोरों ने दुकान में सेंध लगाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस बीच चोरों ने बगल में राम की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। चोरी का पता तब चला जब रामपाल ने मंगलवार को दुकान खोली और सामान इधर-उधर बिखरा देखा। साथ ही गल्ला भी टूटा हुआ देखा। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो चोर दुकान में चोरी करते हुए कैद हो गए। इस दौरान चोर मोबाइल पर बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं, रामपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर उनकी दुकान में गल्ले से हजारों की नकदी व हजारों का सामान चोरी कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कराई जा रही है।