फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल

Wed, 10 Apr 2019 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, एक घायल
ब्यूरो/,अमर उजाला, बुग्गावाला। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कुड़कवाला गांव निवासी शेर सिंह (50) पुत्र पांचा सिंह, कृष्ण (40) पुत्र कुंदन सिंह सोमवार रात नौ बजे बाइक से बुग्गावाला से दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। अपने गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ़्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें चपेट में लिया। शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुग्गावाला थाने पहुंचकर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रात में अवैध खनन से लदे वाहनों का संचालन बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

बुग्गावाला थानाध्यक्ष नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed