फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान से मोबाइल चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

दुकान से मोबाइल चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Thu, 21 Feb 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दुकान से घड़ी खरीदने पहुंचे एक युवक ने दुकानदार का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार ने तहरीर के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर निवासी हरजीत सिंह की मेन बाजार में घड़ी की दुकान है। बुधवार की सुबह उनकी दुकान पर एक युवक घड़ी खरीदने पहुंचा। उसने कई घड़ी देखी। इस बीच युवक ने हरजीत सिंह का मोबाइल चोरी कर लिया। साथ ही घड़ी पसंद नहीं आने की बात कहकर दुकान से चला गया। कुछ देर बाद हरजीत ने मोबाइल नहीं मिलने पर खोजबीन की। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो घड़ी खरीदने आया युवक मोबाइल चोरी करते नजर आया। दुकानदार ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सीसीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई और मोबाइल चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, दुकानदार ने बताया कि युवक मोहल्ला सोत का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed