फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बार संघ के सचिव पर सरेराह जानलेवा हमला

बार संघ के सचिव पर सरेराह जानलेवा हमला

Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बार संघ के सचिव पर सरेराह जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। बार संघ के सचिव पर दो युवकों ने सरे राह जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पूर्व किराएदार से उनका विवाद चल रहा था।

गणेशपुर निवासी एवं नई बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पंवार सोमवार की सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए भगवती कुंज स्थित सरस्वती एकेडमी गए थे। बच्चे को स्कूल छोड़कर जब वह वापस लौट रहे थे तो रास्ते में गंगनहर कोतवाली से कुछ दूरी पर दो युवकों उन्हें रोक लिया। इसके बाद तुरंत उन्होंने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। करीब दस मिनट तक आरोपी अरविंद को पीटते रहे। इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, इसी दौरान परिजन भी मौके पर आ गए। तुरंत ही खून से लतपथ घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले में परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि हमला करने वाले युवक कुछ दिनों पहले तक अरविंद के घर पर किराये पर रहते थे। इस दौरान किराये को लेकर अरविंद का किरायेदारों से विवाद हो गया था। जिसके चलते उसने मामले को लेकर आरोपियों से मकान खाली करा लिया था। इसी बात से आरोपी अरविंद से रंजिश रखे हुए थे। दो दिन पहले भी उन्होंने घर पर आकर हमले की कोशिश की थी। इस संबंध में अरविंद पंवार ने गंगनहर थाने में तहरीर भी दी थी। पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते आरोपियों ने सोमवार को घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, वहीं आरोपियों के घर पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed