फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cow smuggler shot in leg in police encounter, accomplice absconding

Roorkee News: पुलिस मुठभेड़ में एक गो तस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार

Wed, 14 May 2025 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggler shot in leg in police encounter, accomplice absconding
कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी के जंगल में पुलिस और गो तस्करों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पिरान कलियर थाना पुलिस को क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव के जंगल में गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर एसओ रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गो तस्करों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो तस्कर के पैर में गोली लग गई। जबकि अन्य तीन मौका पाकर फरार हो गए।
विज्ञापन




घायल की पहचान नौशाद निवासी सिकरोढा थाना भगवानपुर के रूप में हुई। घायल को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। मौके से सरंक्षित पशु का मांस, अवशेष, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, दो कारतूस एक तमंचा, दो खोखा बरामद हुए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ नरेंद्र पंत ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी की। एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक तस्कर घायल हुआ है। तीन फरार हो गए। घायल तस्कर पर थाना भगवानपुर में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार तस्करों की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed