फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Country moving on the path of development: Joshi

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर बढ़ रहा देश: जोशी

Sun, 14 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Country moving on the path of development: Joshi
रुड़की स्थित कन्हैया लाल बैंकट हॉल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मंचासीन कैबिनेट ? - फोटो : ROORKEE
भाजपा की ओर से रविवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश ने न केवल विदेश में विशेष पहचान बनाई है, बल्कि देश के अंदर एकजुटता की भावना का संचार हुआ है। इस दौरान प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कन्हैैया लाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धारा 370 को हटाया गया। इससे आज जम्मू कश्मीर को भी देश की मुख्यधारा से जोड़ने में सफलता मिली है। भाजपा ने अपने वादों के अनुरूप हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर पर अदालत का फैसला आने के साथ ही वहां पर भव्य राममंदिर निर्माण का कार्य शुरू कराया है। इससे पूरे समाज में उत्साह और उल्लास का संचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद भी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश के विकास के लिए हर रोज घोषणाएं की जा रही हैं। यही कारण है कि विपक्ष बौखलाहट में है। भाजपा अपनी विकास नीतियों की बदौलत फिर से राज्य में बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि एक समय था, जब रुड़की से दिल्ली जाने में सात घंटे तक लग जाते थे, अब लोग तीन घंटे में हरिद्वार से दिल्ली पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रवीण कुमार ने की। इस मौके पर डॉ. अशंक ऐरन, आदेश सैनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अभिषेक चंद्रा, अंकित कपूर, प्रवीण सिंधु, सुरेंद्र मोगा, श्यामवीर सैनी, एचएम कपूर, डॉ. कल्पना सैनी, धीर सिंह, शोभाराम प्रजापति, रमेश सेमवाल, नगर पंचायत झबरेड़ा के अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह, मंडी समिति चेयरमैन ब्रजेश त्यागी, डॉ. मधु सिंह और वैयजंती माला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed