फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councilor's picketing against session site incharge

पार्षद का सेशन साइट इंचार्ज के खिलाफ धरना

Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Councilor's picketing against session site incharge
रुड़की। रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने बिना जानकारी दिए टीकाकरण केंद्र बंद करने और अक्सर बिना बताए केंद्रों को बदलने पर सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता के खिलाफ सीएमएस कार्यालय के बाहर धरना दिया। उनका आरोप था कि सीएमएस ने भी मामले से पल्ला झाड़ते हुए सीएमओ से पूछने की बात कह दी। पार्षद का कहना था कि बिना बताए सेंटर बंद करने से जनता दो दिन से परेशान हो रही है।
विज्ञापन

शहर में दो दिन से सिविल अस्पताल को छोड़कर कहीं भी वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। इससे लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि वैक्सीन खत्म हो गई है, लेकिन लोगों को सूचित करने के लिए किसी भी सेंटर पर कोई सूचना नहीं चस्पा की गई। शनिवार को रामनगर स्थित मूलराज इंटर कॉलेज पर कुछ लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो सेंटर बंद मिला। उन्होंने मामले की जानकारी लेने के लिए क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे पार्षद ने सेंटर खोले जाने को लेकर सेशन साइट इंचार्ज रामकेश गुप्ता को फोन किया, कई बार फोन करने पर भी उनका फोन रिसीव नहीं होने पर वह सीधे सिविल अस्पताल पहुंच गए। यहां भी सेशन साइट इंचार्ज उन्हें नहीं मिले। इस पर उन्होंने सीएमएस को फोन किया तो उनका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। इस पर पार्षद भड़क उठे। उन्होंने सीएमएस के कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि सेशन साइट इंचार्ज कुछ समय से लगातार मनमानी कर रहे हैं। बिना बताए हर दिन केंद्र बदल देते हैं और बंद करने की भी एक दिन पहले सूचना नहीं दी जाती। यही नहीं, पूछताछ करने के लिए फोन करें तो वह रिसीव नहीं करते। उन्होंने मौके से ही सीएमएस को बार-बार फोन किया तो उन्होंने उठा लिया, लेकिन वैक्सीन सेंटर बंद होने की सूचना देने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए मामले में सीएमओ से पूछने की बात कही। इस दौरान मौके पर पहुंचे डॉ. एके मिश्रा ने किसी तरह पार्षद को समझाया। इसके बाद पार्षद वापस गए। मामले में सेशन साइट इंचार्ज से संपर्क नहीं हो सका। जबकि सीएमएस डॉ. संजय कंसल का कहना था कि मीटिंग में होने के चलते वह पार्षद का फोन नहीं उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed