फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councillors angry over various demands including non-operation of ABC centre

Roorkee News: एबीसी सेंटर संचालित न होने समेत विभिन्न मांगों के लिए गुस्साए पार्षद

Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Councillors angry over various demands including non-operation of ABC centre

विज्ञापन
रुड़की। आश्वासन के बाद भी एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर व स्ट्रीट लाइटें न लगने आदि सहित विभिन्न मांगे पूरी न होने पर पार्षदों ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्षद ने कहा कि नगर आयुक्त ने 20 अप्रैल तक सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक भी उनको पूरा नहीं किया गया। पार्षदों ने ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो पार्षद निगम कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे।नगर निगम के पार्षद नितिन त्यागी, चारू चंद्र, पंकज सतीजा, कुलवीर सिंह व पार्षद प्रतिनिधि शगुन पंडित आदि का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुंचा। यहां उन्होंने नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी से मुलाकात की। पार्षदों ने बताया कि करीब तीन सप्ताह पहले उन्होंने विभिन्न कार्यों को लेकर एक ज्ञापन दिया था। ज्ञापन पर आश्वासन दिया गया था कि 20 अप्रैल तक सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। जिसमें सालियर में एबीसी सेंटर संचालित किए जाने, जनरेटर खरीद की जांच पूरी कर कार्रवाई करने, पार्षदों से अभद्रता करने वाले सफाई निरीक्षक का स्थानांतरण व स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। पार्षदों का आरोप है कि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए जो समय मांगा गया था, वह भी पूरा हो चुका है। पार्षदों ने कहा है कि यदि अप्रैल माह के अंत तक कार्रवाई नहीं होती है तो वह तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। नगर आयुक्त राकेश चंद तिवारी ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही सभी मांगों को निस्तारित करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed