फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corporation and Water Institute on Gandhi Vatika land

गांधी वाटिका की जमीन पर निगम और जल संस्थान में ठनी

Tue, 11 Feb 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corporation and Water Institute on Gandhi Vatika land
नगर निगम ने गांधी वाटिका में छोटी दीवार बनाकर उस पर रेलिंग लगाने का काम शुरू करा दिया है। वहीं इस निर्माण पर जलसंस्थान ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि गांधी वाटिका में बने ओवरहेड टैंक से जुड़ी राइजिंग लाइनें गुजर रही हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पास सिविल लाइंस के पॉश ऐरिया में गाधी वाटिका के नाम से कई बीघा संपत्ति है। इस भूमि पर जल संस्थान का ओवरहेड टैंक बना है और जमीन के नीचे राइजिंग लाइनें बिछी है। नगर निगम इस जमीन पर अपना मालिकाना हक बताता है। जबकि जलसंस्थान भी इस पर मालिकाना हक जताता है। करीब एक साल पहले नगर निगम ने इस भूमि पर महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित की थी। अब गांधी की मूर्ति के सामने छोटी दीवार बनाकर यहां रेलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि नगर निगम धीरे-धीरे अपनी संपत्ति पर मालिकाना हक को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। उधर, जल संस्थान ने इस निर्माण पर आपत्ति जताई है। जल संस्थान के एई राजेश निर्वाल ने बताया कि निर्माण कार्यों पर आपत्ति जताते हुए विभागीय उच्चाधिकारियों एवं नगर निगम को पत्र दिया गया है। निर्माण स्थल के नीचे से जल संस्थान की राइजिंग लाइनें गुजर रही हैं। निर्माण कार्य से लाइनों के मरम्मत आदि का काम प्रभावित होगा। वहीं निगम के सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि स्वच्छता के लिहाज से गांधी के मूर्ति स्थल का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इस जमीन पर कोई विवाद नहीं है। यह जमीन पहले से ही नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed