{"_id":"61b8b01761e68c5f1438e0cb","slug":"controversy-over-the-place-of-election-roorkee-news-drn3987371103","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के स्थान को लेकर उपजा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के स्थान को लेकर उपजा विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव के लिए चयनित की गई जगह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक शिक्षक संगठन ने चुनाव राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 18 में कराए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका तर्क है कि उक्त विद्यालय को आदर्श स्कूल का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में इस स्कूल में किसी भी संगठन के चुनाव या सभा जैसी गतिविधियां नहीं हो सकती हैं।
आगामी 17 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव पहले रामनगर स्थित ब्लॉक संशासन केंद्र में कराए जाने प्रस्तावित थे। इसके बाद संगठन ने किन्हीं कारणों के चलते अधिकारियों को पत्र देकर चुनाव का स्थान यहां से हटाकर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 18 में कराए जाने की मांग की। अधिकारियों ने जगह बदलने के लिए अनुमति दे भी दी। इसी बीच एक शिक्षक संगठन ने अनुमति देने का विरोध कर अधिकारियों से शिकायत की। तर्क था कि जहां चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है, वे आदर्श स्कूल की श्रेणी में है। यहां पर नियमानुसार किसी भी प्रकार की राजनीतिक या संगठनात्मक गतिविधियां नहीं हो सकती हैं। विभाग द्वारा यहां चुनाव कराए जाने की अनुमति देना गलत है। मामले में उप खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। कुछ शिक्षकों की आपत्ति आई थी इसलिए अब अधिकारियों से बात कर चुनाव का स्थान बदला जाएगा।