फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Controversy over construction on cemetery land

कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण पर दो पक्षों में विवाद

Thu, 30 Dec 2021 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Controversy over construction on cemetery land
भगवानपुर क्षेत्र के खेड़ीशिकोहपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि का पैमाइश करवाते एसडीएम ब्रिजेश ? - फोटो : ROORKEE
कब्रिस्तान की भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद के मामले में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। साथ ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खेड़ी शिकोहपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो कब्रिस्तान हैं। एक जगह के कब्रिस्तान की भूमि पर चाहरदीवारी करने के लिए गांव के एक पक्ष के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठौर से भूमि पर निर्माण कराने के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। इसके बाद सरकार की ओर से कुछ धनराशि स्वीकृत कर दी गई थी। इस पर कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह धनराशि उन्होंने अपने कब्रिस्तान के लिए स्वीकृत कराई थी। साथ ही कब्रिस्तान पर निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने कब्रिस्तान की भूमि पर चल रहे निर्माण का निरीक्षण कर पैमाइश कराई। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed