{"_id":"61cdd1e5c8f9131bc7162b35","slug":"controversy-over-construction-on-cemetery-land-roorkee-news-drn400282239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण पर दो पक्षों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण पर दो पक्षों में विवाद
भगवानपुर क्षेत्र के खेड़ीशिकोहपुर गांव में कब्रिस्तान की भूमि का पैमाइश करवाते एसडीएम ब्रिजेश ?
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
कब्रिस्तान की भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद के मामले में एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई। साथ ही दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खेड़ी शिकोहपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो कब्रिस्तान हैं। एक जगह के कब्रिस्तान की भूमि पर चाहरदीवारी करने के लिए गांव के एक पक्ष के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठौर से भूमि पर निर्माण कराने के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की थी। इसके बाद सरकार की ओर से कुछ धनराशि स्वीकृत कर दी गई थी। इस पर कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण शुरू कर दिया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह धनराशि उन्होंने अपने कब्रिस्तान के लिए स्वीकृत कराई थी। साथ ही कब्रिस्तान पर निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने कब्रिस्तान की भूमि पर चल रहे निर्माण का निरीक्षण कर पैमाइश कराई। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।