फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Contractors entered the office and misbehaved

Roorkee News: ठेकेदारों ने दफ्तर में घुसकर महिला अपर सहायक अभियंता से की बदसलूकी

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Contractors entered the office and misbehaved
लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में ठेकेदारों ने महिला अपर सहायक अभियंता के साथ बदसलूकी कर दी। गाली-गलौज करते हुए दफ्तर में ही जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके चलते महिला अभियंता दफ्तर में ही रोने लगी। जानकारी मिलते ही अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। लोगों को देख ठेकेदार एवं उसका बेटा जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बाद में साथियों के साथ कोतवाली पहुंची अपर सहायक अभियंता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रुड़की स्थित लोनिवि के दफ्तर में सोमवार को अपर सहायक अभियंता मोनिका आर्य काम कर रही थी। इस दौरान दो कर्मचारी भी उनके पास बैठे हुए थे। इसी बीच एक ठेकेदार अपने बेटे एवं कुछ अन्य ठेकेदारों के साथ दफ्तर में घुस आया। दफ्तर में घुसते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपर सहायक अभियंता ने जब इस बात का विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई करते हुए मेज पर रखे कागज आदि फाड़ डाले।
विज्ञापन




तब तक किसी ने डिवीजन के अन्य कार्यालयों को सूचना दे दी। अपने साथ हुई घटना से अपर सहायक अभियंता सहम गई और रोने लगी। इसके बाद आरोपी ठेकेदार यहां से चले गए। बाद में सभी अभियंता मौके पर पहुंच गए और कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र पंत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैं उस समय कार्यालय में मौजूद नहीं था लेकिन मामला संज्ञान में आया है। अपर सहायक अभियंता के साथ अभद्रता की गई है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी गई है। - विपुल सैनी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed