फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Constable made victim of fraud

जमीन दिलाने के नाम पर सिपाही से लाखों की ठगी

Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Constable made victim of fraud
ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामले में जमीन दिलाने के नाम पर एक सिपाही से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सिपाही ने सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यूपी के शामली निवासी एक सिपाही ने कुछ दिन पहले मंगलौर के एक व्यक्ति से जमीन का सौदा तय किया था। जमीन खरीदने के लिए सिपाही ने उस व्यक्ति को एडवांस में 1.70 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उसने रुड़की तहसील में जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही थी। शुक्रवार को जमीन मालिक ने सिपाही को रजिस्ट्री के लिए रुड़की तहसील बुलाया था। यहां रजिस्ट्री के लिए दोनों में बातचीत हो रही थी। आरोप है कि इसी बीच जमीन मालिक ने जमीन बेचने से इनकार कर दिया। सिपाही ने कारण पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। आरोप है कि इस बीच वह सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। सिपाही ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सिपाही उसके घर पर पहुंचा तो वह वहां भी नहीं मिला। शनिवार को सिपाही ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं, उसकी तलाश कर पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed