फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Connections disconnected due to non-payment of dues will be re-examined

Roorkee News: बकाया न देने पर काटे गए कनेक्शनों की दोबारा होगी जांच

Wed, 17 Jan 2024 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Connections disconnected due to non-payment of dues will be re-examined
I
विज्ञापन

IIदोबारा बिना कनेक्शन जुड़वाए बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया तो तुरंत होगा केस दर्ज
I
I
I
Iबिजली बिल बकाया होने पर जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए थे उर्जा निगम ने उनकी दोबारा जांच शुरू कर दी है। इन लोगों के घरों में बिजली का इस्तेमाल होता पाया गया तो इनपर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया जाएगा। उधर, ऊर्जा निगम ने बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए शिविर लगाकर राजस्व वसूली अभियान भी चला रहा है।

I
I
I
Iऊर्जा निगम की टीम लगातार क्षेत्र में बकायेदारों से राजस्व वसूली कर रही है। जिन लोगाें पर ज्यादा बकाया है, टीम उन लोगों के कनेक्शन काट रही है। इसके अलावा टीम ने हर क्षेत्र में शिविर लगाकर बकाया वसूलने का काम शुरू कर दिया है। लोग इन शिविरों में पहुंचकर बकाया जमा भी करवा रहे हैं। वहीं अधिकारियों के सामने आया कि कुछ जगह कनेक्शन कटने के बाद लोग बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर ने अभी तक कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए न तो आवेदन दिया और न ही बकाया जमा कराया है। ऐसे में अब अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया जाएगा, जिनके कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके बाद इन लोगों के घरों पर जाकर दोबारा चेकिंग की जाएगी। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने बताया कि क्षेत्र में अब दोबारा से वसूली अभियान तेज किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों के घरों पर बिजली इस्तेमाल होते पाई गई तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed