{"_id":"60e5f1758ebc3ebf1f1f2ca4","slug":"congressmen-lashed-out-at-the-state-government-roorkee-news-drn383794763","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और हरिद्वार महाकुंभ में हुए कोविड जांच फर्जीवाड़े के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि बढ़ती महंगाई को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में सरकार की ओर से महाकुंभ में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग के नाम पर घोटाला किया गया है। इसी को छिपाने के लिए भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा सरकार के काले कारनामों पर पर्दा डलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी अब तक के अपने उच्चतम आंकड़े पर पहुंच गई है। केंद्र और राज्य सरकार बढ़ती बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है। इससे अधिकतर लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर कुंभकरण की नींद सोई भाजपा सरकारों को जगाने का काम कर रहे हैं। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, फरमान खान, नगर अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, मोहम्मद असलम, शारिक सुल्तान, नवाज काजमी, संजीव प्रधान, अजय मौर्य, परवेज नंबरदार, राशिद खान, राजा कुरैशी, सीमा हाशमी आदि मौजूद रहे।