फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress will make inflation, mining and unemployment an election issue

महंगाई, खनन और बेरोजगारी को कांग्रेस बनाएगी चुनावी मुद्दा

Sat, 25 Dec 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Congress will make inflation, mining and unemployment an election issue
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महंगाई, खनन और बेरोजगारी को हथियार बनाकर मैदान में उतरेगी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस के चुनावी मुद्दे बताते हुए आगामी चुनाव प्रचार की योजनाएं भी बताई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अगले 10 दिन में प्रतिदिन चार से छह बड़ी सभाएं करेगी। साथ ही शहीद गांव प्रणाम यात्रा और ढोल की पोल खोल यात्रा भी होगी।
विज्ञापन

रुड़की हरिद्वार रोड पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में आमदनी कैसे बढ़े, विकास कैसे हो, चिकित्सा व्यवस्था में सुधार, महिलाओं की रसोई का खर्च कम हो आदि पर फोकस किया जाएगा। मोदी महंगाई देते हैं, हम रसोई का खर्च कम करने वाली नीति पर काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार की योजना बताते हुए कहा कि राज्य में शहीद गांव प्रणाम यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा ढोल की पोल खोल यात्रा के तहत सरकार के झूठे वादों और दावों की पोल खोली जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी आने वाले 10 दिनों में प्रतिदिन चार से छह बड़ी जनसभाएं करेगी। वहीं सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा जो स्वतंत्रता सेनानियों एवं अनुसूचित जाति के नेताओं को समर्पित होंगे। इस दौरान पूर्व सीएम ने एलान किया कि वे बेरोजगारों को भत्ता देंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 18 तरह के लोगों को पेंशन की घोषणा थी लेकिन उनकी सरकार आई तो 21 तरह की पेंशन दी जाएंगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कलाकार भी शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

‘हरक के साथ नहीं है राजनीतिक संपर्क’
भाजपा के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काऊ को कांग्रेस में शामिल कराने की संभावनाओं पर फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विराम लगा दिया है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यदि कोई अन्य दल का ऐसा नेता जो कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ता की राजनीति पर असर नहीं डाले, उसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक काऊ के बाबत पूछे गए सवाल पर साफ कहा कि हरक और काऊ से अभी मिले तक नहीं है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है तो यह भाजपा का आंतरिक मामला है। हरक सिंह रावत उनके अच्छे मित्र है लेकिन यह उनका निजी रूप में उनसे संपर्क है। राजनीतिक रूप में उनका कोई संपर्क नहीं है। जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या कोई अन्य दल का नेता कांग्रेस में शामिल होना चाहता है तो पार्टी का क्या स्टैंड होगा। इस पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के मेहनती कार्यकर्ता की राजनीति पर इसका असर नहीं पड़ता तो अन्य दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कुंभ के दौरान हुए घोटालों को लेकर हमला बोला। उन्होेंने चुटकी लेते हुए कहा कि तीन-तीन पहलवान बदल दिए गए लेकिन भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई।

इस दौरान विधायक फुरकान अहमद, राम सिंह सैनी, पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा, कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता, सतपाल ब्रहमचारी, चौधरी राजेंद्र सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, रश्मि चौधरी, राव आफाक, हंसराज सचदेवा, आशीष सैनी, श्रीगोपाल नारसन, राजेंद्र सिंह, ममतेश शर्मा, विकास त्यागी, परवेज आलम, आशीष सैनी, बरखा रानी, विजयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed