फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress to protest against Rs 100 user charge

Roorkee News: 100 रुपये यूजर चार्ज के खिलाफ आंदोलन करेगी कांग्रेस

Sun, 11 Oct 2026 04:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Congress to protest against Rs 100 user charge
रुड़की। नगर निगम की ओर से प्रस्तावित 100 रुपये यूजर चार्ज को लेकर कांग्रेस ने विरोध का एलान किया है। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जनता पर किसी भी सूरत में यूजर चार्ज नहीं थोपने देगी। इसके विरोध में जरूरत पड़ी तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय में रविवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कई सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया गया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम जनता से 100 रुपये यूजर चार्ज वसूलने का प्रयास कर रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी हाल में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता पर आर्थिक बोझ डालने के फैसले का विरोध जारी रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर गौरव गोयल, रिजवान अहमद, डॉ. हरविंदर सिंह, नीरज सैनी, बीना आनंद, संजय गुड्डू, जसवीर सिंह, यासमीन खान, माया रावत, विशाल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed