फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress's attack against inflation

बढ़ती महंगाई के खिलाफ भड़के कांग्रेसी

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congress's attack against inflation
रुड़की। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आज भाजपा के राज में आम लोगों को दो वक्त की रोटी मिलनी भी मुश्किल हो गई है। बढ़ती महंगाई से लोगों के सपने टूटते जा रहे हैं। पेट्रोल का दाम शतक लगाने के करीब पहुंच गया है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की तरफ देखने के बजाय सिर्फ उद्योगपतियों का ख्याल कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित शेखर चौक पर बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में लोग अपनी रोजीरोटी गंवा चुके हैं और बढ़ती महंगाई ने दोहरी मार देकर उनकी कमर तोड़ दी है। बावजूद इसके सरकार को कोई चिंता नहीं है। पूर्व दर्जाधारी राम सिंह सैनी ने कहा कि जनता महंगाई से इतनी परेशान हो चुकी है कि आने वाले चुनाव में सरकार को जवाब देगी। पेट्रोल के दाम 100 पार करने वाले हैं। ऐसे में लोगों को अपने वाहन घरों में खड़े करने पड़ेंगे। एक बार फिर से प्रदेश में और फिर देश में कांग्रेस सरकार बनेगी। इस अवसर पर कुलदीप सूर्यवंशी, सचिन चौधरी, उम्मेद गाजी, वेदपाल सैनी, भूषण त्यागी, सुशील कश्यप, नरेश कश्यप, श्रवण गोस्वामी, संजय गुड्डू, गोपाल नारसन, राशिद कुरैशी, कादिर कुरैशी, राहुल सैनी, अब्दुल, अफजल, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग
लक्सर में भी कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। साथ ही बढ़ी कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेश राणा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायसी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार किसान, गरीब और मजदूर विरोधी है। कोरोना काल में मजदूर बेरोजगार हुए हैं, लेकिन केंद्र को उनकी चिंता नहीं है। ऊपर से महंगाई बढ़ाकर सरकार लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पहले ही महंगाई के चलते लोगों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है, वहीं डीजल, पेट्रोल और गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है। कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसी सरकार को हट जाना चाहिए। प्रदर्शन से पहले वंदे मातरम भी गाया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सहदीप चौधरी, आनंद उपाध्याय, केपी तोमर, भगत सिंह, कुलवीर चौधरी उर्फ बिट्टू, देवेश राणा, सोनू पालीवाल, संदीप चौधरी, संजय सैनी, लोकेश कुमार, राजेंद्र धीमान, बसंत मौजूद थे।

--
गोवर्धनपुर में भी किया प्रदर्शन
खानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों के मूल्यों में हो रही वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर है। इसके चलते आम आदमी की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कुछ चुनिंदा घरानों के खजाने भरने में लगी है। इस दौरान पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष नीटू चौधरी, परवेज अहमद, अतुल प्रधान, विनय चौधरी, नागपाल नागर, प्रदीप कुमार, विपिन प्रधान, शाहिद अली, पारस चौधरी, शुभम सैनी, राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed