फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress and BJP deceived the public: Gautam

कांग्रेस और भाजपा ने प्रदेश की जनता को छला: राजेंद्र गौतम

Thu, 16 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Congress and BJP deceived the public: Gautam
कलियर में दिल्ली के केबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का स्वागत करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। आप युवाओं को रोजगार देने के साथ ही दिल्ली मॉडल पर चिकित्सा और शिक्षा में सुधार करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव रांगड़ वाला में आयोजित सभा में राजेंद्र गौतम ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों नहीं चाहतीं कि उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर लोगों को सुविधाएं मिलें। राज्य बनने के बाद से दोनों पार्टियों की सरकारें रही हैं, लेकिन विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ कार्य नहीं किया गया। दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। प्रदेश की जनता अब सब कुछ जान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाएगी। सत्ता में आने के बाद आप युवाओं को रोजगार, पलायन रोकने, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत तमाम सुविधाएं दिल्ली मॉडल पर उपलब्ध कराएगी। कलियर विधानसभा प्रभारी शादाब आलम ने कहा कि सत्ता में आते ही कलियर क्षेत्र में विकास को पंख लगाए जाएंगे। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य जनता को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मधु, देव, आनंद, लक्ष्मी सोनकर, नूर आलम अंसारी, कुर्बान इंजीनियर शावेज अली शाह, आकिब हुसैन, कारी यासीन, शाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे। इससे पहले राजेंद्र पाल गौतम ने कलियर में प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया। कहा कि पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। वह प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed