{"_id":"613911448ebc3eb6f1057df3","slug":"complex-orthopedic-operations-will-be-done-in-roorkee-civil-hospital-only-roorkee-news-drn3897441159","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की सिविल अस्पताल में ही होंगे जटिल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की सिविल अस्पताल में ही होंगे जटिल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों को अब कमर, कूल्हे और शरीर के अन्य हिस्से में फ्रेक्चर आने की स्थिति में हायर सेंटर या महंगे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सिविल अस्पताल में ही जटिल से जटिल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे। लंबे इंतजार के बाद सी-आर्म मशीन आ जाने से मरीजों के दूरबीन विधि से सरल ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
सिविल अस्पताल में कुछ साल पहले सी-आर्म मशीन आई थी। इससे लोगों की जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी होने लगी थी। हालांकि, कुछ समय बाद सी-आर्म मशीन खराब होने से दूरबीन विधि से होने वाली जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी बंद हो गई। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों या फिर देहरादून, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि शहरों में जाकर ऑपरेशन कराने पड़ रहे थे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ने के साथ ही खर्च भी बहुत ज्यादा आ रहा था। अब मरीजों को जटिल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, सिविल अस्पताल में नई सी-आर्म मशीन आ गई है और इसे ऑपरेशन थिएटर में स्थापित भी कर दिया गया है।
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस मशीन से शरीर के किसी भी हिस्से की हड्डी टूटने पर बिना उस हिस्से को खोले आसपास के स्थान पर ही होल कर रॉड या प्लेट को आसानी से डालकर हड्डी जोड़ी सकती है। इससे मरीज चंद दिनों में ही ठीक हो सकेंगे। इस मशीन की मदद से रॉड और प्लेट डालने वाले ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहते हैं। क्योंकि, मशीन से ऑपरेशन के दौरान हड्डी के अंदर तक सब दिखाई देता है। इससे ऑपरेशन करने में आसानी हो जाती है। उन्होंने बताया कि मशीन ओटी में लगा दी गई है। फिलहाल पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, इनका मशीन के माध्यम से ही दो दिन में ऑपरेशन होना है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि सी-आर्म मशीन न होने से जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी वाले मरीजों को रेफर करना पड़ता था। अब मशीन आने से राहत रहेगी।