फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Competitions are helpful in increasing goodwill: Sharma

सद्भावना बढ़ाने में सहयोगी होती हैं प्रतियोगिताएं : शर्मा

Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Competitions are helpful in increasing goodwill: Sharma
फोटो -
विज्ञापन

सद्भावना बढ़ाने में सहयोगी होती हैं प्रतियोगिताएं : शर्मा
मदरहुड विवि के कुलपति ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर छात्र-छात्राओं के बीच कई खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। खिलाड़ियों ने लंबी कूद, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी आदि में अपनी प्रतिमा का लोहा मनवाया।

मदरहुड विवि में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा, कुल सचिव आर कस्तूरी, निदेशक प्रशासन दीपक शर्मा एवं मदरहुड आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने चिह्नित झंडों के साथ मंच पर उपस्थित गणमान्य के समक्ष मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है बल्कि सद्भावना बढ़ाने के लिए खेलों का आयोजन आवश्यक है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. अनिल कुमार कपिल ने प्रतिभागियों को खेल के प्रति अनुशासन तथा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की जरूरत होती है। पहले दिन खिलाड़ियों ने लंबी कूद, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कबड्डी आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। इस मौके पर अधिष्ठाता डा. एसबी शर्मा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. संतोष कुमार वर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. जेपी श्रीवास्तव, अंकित शर्मा, विनोद राज, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed