फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Company embezzled Rs 3.98 lakh by taking money from customers

Roorkee News: ग्राहकों से पैसे लेकर कंपनी ने किया 3.98 लाख का गबन

Tue, 17 Oct 2023 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Company embezzled Rs 3.98 lakh by taking money from customers
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कंपनी यशोदा ट्रांसमोबिलिटी डीलर ऑफ अशोक लीलेण्ड सेल्स एंड सर्विस के कर्मचारी पर 3.98 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, यशोदा ट्रांसमोबिलिटी कम्पनी हेड ऑफिस चमारहेडी, पटियाला राजपुरा रोड पटियाला पंजाब के जनरल मैनेजर विशाल मित्तल ने शिकायत दी। बताया कि कंपनी का कार्यालय रैंकर्स अस्पताल के पास सलेमपुर में है। जिसमें संदेश शर्मा निवासी प्रेमनगर सलेमपुर राजपूताना, रुड़की को एकाउंट्स कार्य के लिए 21 सितंबर को तैनात किया था। सभी खातों का कार्य वह देख रहा था। आरोप लगाया कि 14 ग्राहकों से विभिन्न तिथियों में 4 लाख 93 हजार 212 रुपये प्राप्त किए।
विज्ञापन


भुगतान के लिए कंपनी के कैशबुक और डे बुक में अंकित तक नहीं किया। एकाउंट हेड के जानकारी देने पर संदेश शर्मा ने एकाउंट हेड में सिर्फ 95 हजार ही जमा करवाए। जबकि बकाया 3,98,212 का गबन कर लिया। धनराशि वापस मांगने पर उसने साफ मना कर दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी संदेश शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed