फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Combination of four planets will make Diwali very special

चार ग्रहों की युति दीपावली को बनाएगी बेहद खास

Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Combination of four planets will make Diwali very special
लक्सर। इस बार दीपावली बहुत खास और शुभ लाभ देने वाली होगी। दीपावली के दिन चतुर्ग्रही योग बन रहा है। मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा ग्रहों का यह संयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और अरविंद शर्मा ने बताया कि इस वर्ष की दीपावली बेहद खास होने वाली है क्योंकि इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में रहेंगे और ऐसा संयोग दुर्लभ ही बनता है। दीपावली के दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और वह भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। ऐसे में यह दुर्लभ संयोग लोगों पर महालक्ष्मी की जमकर कृपा बरसाएगा। वहीं, कई राशियों के जातकों के लिए यह संयोग किस्मत बदलने वाला साबित होगा। उन्होंने बताया कि तुला राशि में इन चारों ग्रहों के रहने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति, बुध को ग्रहों का राजकुमार और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।
विज्ञापन

---------
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
पांच दिवसीय पर्व के तीसरे दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, जिसे दीपावली कहते हैं। इस वर्ष कार्तिक महीने की अमावस्या चार नवंबर को सुबह 6:30 बजे से पांच नवंबर को सुबह 2:44 तक रहेगी। वहीं, धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त चार नवंबर को शाम 6:09 से रात्रि 8:20 तक रहेगा। इस तरह लक्ष्मी पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त की अवधि तकरीबन दो घंटे 10 मिनट की रहेगी। इसमें लोगों को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed