{"_id":"68c7076a300714f5c2050623","slug":"co-heard-peoples-problems-on-thana-diwas-12-complaints-were-registered-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-788634-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: थाना दिवस पर सीओ ने सुनी लोगों की समस्या, 12 शिकायतें हुईं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: थाना दिवस पर सीओ ने सुनी लोगों की समस्या, 12 शिकायतें हुईं दर्ज
विज्ञापन
मंगलौर। थाना दिवस के अवसर पर सीओ मंगलौर ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इनमें 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।रविवार को मंगलौर कोतवाली में जनता दरबार लगाया गया। दरबार में मंगलौर कस्बे के अलावा क्षेत्र से भी अनेक गांवों जैनपुर जझैडी, गाधारौणा, हरजौली जट्ट, मुंडयाकी, अकबरपुर ढाढेकी, टांडा भनेड़ा, तांशीपुर आदि के फरियादी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। थाना दिवस पर सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। समस्या सुनकर सीओ विवेक कुमार ने तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि तीन शिकायतों को लेकर प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अन्य शिकायतों को संबंधित उप निरीक्षकों को निस्तारण के लिए भेजा है। दरबार में फरियादियों ने पुलिस का आभार जताया है। इस दौरान एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक नीलम, हैंड कांस्टेबल हरभजन सिंह और नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
झबरेड़ा में तीन समस्याओं में से एक का मौके पर कराया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
झबरेड़ा। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए झबरेड़ा थाना परिसर में थाना दिवस आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और एक शिकायत का समाधान मौके पर ही किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार ने समस्याएं सुनीं। एक समस्या इकबालपुर पुलिस चौकी से, एक लखनोता पुलिस चौकी से व एक झबरेड़ा थाने की शिकायत मिली है। जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर ही करवाया गया है। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया है कि तहसील दिवस की तर्ज पर ही लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना दिवस आयोजित किया गया है। इस मौके पर रवींद्र कुमार, जय सिंह राणा, मनोज कांबोज, राजेंद्र चौहान, रामबीर सिंह, रणवीर सिंह, अमित कुमार, देवेश व सुनील आदि मौजूद रहे।