{"_id":"5d3f34fd8ebc3e6cf35fa4aa","slug":"cm-will-review-his-own-announcements-roorkee-news-drn3146092171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की अपनी घोषणाओं पर नजर, करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की अपनी घोषणाओं पर नजर, करेंगे समीक्षा
विज्ञापन
रुड़की। आखिर अपनी ही घोषणाओं पर कार्य न होने पर मुख्यमंत्री को इनकी समीक्षा करनी पड़ रही है क्योंकि रुड़की शहर और आसपास के क्षेत्रों में सीएम की अधिकांश घोषणाएं फाइलों तक सीमित हैं। इन पर काम शुरू नहीं हुआ है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र के मुुताबिक सीएम एक से आठ अगस्त के बीच विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इनमें उनकी घोषणाओं पर कार्य प्रगति की भी समीक्षा होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के अन्य भागों का क्या हाल होगा।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 27 जुलाई को नगर निगम रुड़की और हरिद्वार के नगर आयुक्त समेत लक्सर, मंगलौर, झबरेड़ा, पिरान कलियर और भगवानपुर के अधिशासी अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि 17 मई 2018 और 14 जून 2018, 29 मई 2018 को सीएम त्रिवेंद्र रावत की ओर से अलग-अलग कार्यक्रमों से विकास कार्यों की घोषणा की गई थी, लेकिन घोषणाओं के एक साल बाद भी ये मूर्त रूप नहीं ले सकी हैं। पत्र में घोषणाओं से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति के बाबत ब्यौरा मांगा गया है। ऐसे में अब सीएम की घोषणाओं से जुड़े कार्यों के पूरा होने की उम्मीद जगी है। पत्र में दिए गए विवरण के मुताबिक सीएम की ओर से नगर निगम हरिद्वार के लिए 10, रुड़की में चार, लक्सर में दो, झबरेड़ा में चार, कलियर में तीन, मंगलौर में दो और भगवानपुर में दो विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थी।
मुख्यमंत्री की ओर से की गई कार्यों की घोषणा
हरिद्वार नगर निगम
---------------
- पार्किंग का निर्माण
- आधुनिक शौचालय का निर्माण
- धार्मिक पथ का निर्माण
- यातायात नियंत्रण के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरा
- हाईमास्क लाइटें
- हरकी पैड़ी आरती दर्शन के लिए स्क्रीन
- नगर निगम में भवन निर्माण को धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी
- जलभराव से निजात को वित्तीय सहायता दी जाएगी एवं योगा पार्क के लिए धनराशि प्रदान की जाएगी
रुड़की नगर निगम
- पार्किंग का निर्माण
- आधुनिक शौचालय का निर्माण
- नगर निगम सभागार का जीर्णोद्धार और ऑडिटोरियम का निर्माण
- गणेशपुर पुल से रामपुर चुंगी तक लाइट के लिए डबल आर्म पोल
लक्सर नगर पालिका
- पार्किंग का निर्माण
- बालावाली चौराहे का गूजर मिहिर भोज के नाम पर नामकरण करना
नगर पंचायत झबरेड़ा
- नगर पंचायत में लाइट लगाने का काम
-टीलाखाला और गणेशपुर नाले का अतिक्रमण हटाना
- सुनहरा स्थित वटवृक्ष शहीद स्मारक जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी दी गई, वहां का सौंदर्यीकरण होना।
- झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र से मिले उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में प्रवेश द्वार बनेंगे
मंगलौर नगर पालिका
- मंगलौर में आधुनिक शौचालय का निर्माण
- मंगलौर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करना
भगवानपुर नगर पंचायत
- भगवानपुर में ईटीपी स्थापित प्लांट की स्थापना करना
- भगवानपुर को नगर पालिका परिषद बनाना
पिरान कलियर नगर पंचायत
-आधुनिक शौचालय का निर्माण
- पार्किंग का निर्माण
- लाइट की व्यवस्था
इनसेट
गणेशपुर से रामपुर चुंगी तक जगमगाएगा शहर
यदि सीएम की घोषणा धरातल पर उतरती है तो गणेशपुर पुल से रामपुर चुंगी तक हाईवे के डिवाइडरों के ऊपर करीब 100 डबल आर्म्स बिजली के पोल लगाए जाएंगे। अभी तक इन लेन पर बिजली के खंभों पर ही गिनी चुनी एलईडी लाइटें लगी हैं। एलईडी लगने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रुड़की ने घोषणाओं के बाबत की तैयारी
सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि पार्किंग के लिए डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जबकि ऑडिटोरियम के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा शुलभ शौचालय के लिए जमीन का चिह्नीकरण कर लिया गया है। वहीं पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए सौ पोल का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। बताया गया है कि पार्किंग के निर्माण के लिए 8.50 करोड़, आधुनिक शौचालय के लिए 18.25 लाख की डीपीआर तैयार की गई है।