रोटरी क्लब अपर गंगेज की ओर से बेटियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रतिभावान आठ छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों ने बेटियों और महिलाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही।
रुड़की के सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। जिस प्रकार से रोटरी क्लब अपर गंगेज ने प्रतिभावान छात्राओं को प्रोत्साहित किया है। इस प्रकार अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। एएसडीएम पूरण सिंह राणा एवं डॉ. प्रदीप रस्तोगी ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संस्था की अध्यक्ष निधि शंडिलिया, सचिव शौर्य, मुजीब मलिक, रवि प्रकाश, हेमंत अरोरा, आलोक गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संजय सिंह, डॉ. पारित अग्रवाल, शदाब मसूद, सानिया मालिक, साक्षी गोयल, संजीव कौशल, पंकज गुप्ता, मधुरिमा, केनिथ सैम्यूअल और डॉ. कावेरी आदि मौजूद रहे। संवाद