फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Classmate defaming girl student on Facebook

फेसबुक पर छात्रा को बदनाम कर रहा सहपाठी

Sun, 19 Dec 2021 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:12 PM IST
विज्ञापन
Classmate defaming girl student on Facebook
एक छात्रा का सहपाठी फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर उसे बदनाम कर रहा है। छात्रा के विरोध करने पर धमकी दे रहा है। छात्रा ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा राजस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। इस बीच उसका सहपाठी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बाद में वह छात्रा को परेशान करने लगा। इस पर छात्रा ने उससे किनारा कर लिया और पढ़ाई छोड़कर रुड़की आ गई। इस बीच सहपाठी ने मोबाइल पर धमकी दी और छात्रा के घर आकर मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद फिर से सहपाठी छात्रा को परेशान करने लगा है। आरोप है कि वह फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर छात्रा को बदनाम कर रहा है। विरोध करने पर गालीगलौज कर रहा है। रविवार को छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed