फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   clash between two group, two person injured

लेनदेन को लेकर चले लाठी-डंडे

Fri, 20 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 20 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
clash between two group, two person injured
बाजूहेड़ी गांव में दो पक्षों में संघर्ष के बाद शांति व्यवस्था के लि पीएससी तैनात - फोटो : amarujala

पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजूहेड़ी गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी उसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में घायल दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। चेतावनी जारी की माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात बाजूहेड़ी निवासी शिव कुमार और सुलेमान के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर गाली गलौच हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में हाथापाई होने लगी। उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें सौरभ और सुलेमान घायल हो गए। सूचना पर कलियर थानाध्यक्ष ऋतुराज पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे मामला शांत कराया। उसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मारपीट करने वाले दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। माहौल को देखते हुए गांव में रात को ही पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव के बुजुर्ग दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करवाने का प्रयास कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में शिव कुमार, गौरव, सौरभ, कुलदीप, सुलेमान, मन्नू, कल्लू को नामजद कराया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मामले की पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed