फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   City struggling with jam in festive season

त्योहारी सीजन में जाम से जूझ रहा शहर

Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
City struggling with jam in festive season
त्योहारी सीजन में शहर जाम से जूझ रहा है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से जाम से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं है। सुबह से शाम तक जनता को जाम का दंश झेलना पड़ रहा है। मुख्य चौराहों और बाजार से पुलिस के नदारद होने के चलते बड़े वाहन बाजार में घुसकर स्थिति और विकराल कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन पर बाजार में खरीदारी के लिए रोजाना बड़ी संख्या में लोग बीटी गंज, सिविल लाइंस और मेन बाजार पहुंच रहे हैं। देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग दीपावली की खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में अधिक भीड़भाड़ के चलते जाम लग रहा है। कई लोग चार पहिया और दोपहिया वाहन लेकर बाजार में खरीदारी करने आ रहे हैं। ये लोग बाजार में ही सड़क किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में रोजाना जाम लग रहा है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से जाम से निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है। हालांकि, बाजार में कुछ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन ये अधिकतर समय नदारद रहते हैं। ऐसे में चार पहिया और बड़े माल वाहन बाजार में घुस आते हैं। वहीं, लोग कहीं पर भी वाहन बेतरतीब पार्क कर रहे हैं, जिससे जाम लगता है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बाजारों में जाम न लगे, इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की बाइक जाम में फंसी
बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए फायर ब्रिगेड ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। संकरी गलियों और बाजार में फायर ब्रिगेड की बाइक लगातार गश्त कर रही है। रविवार दोपहर भी दो फायर कर्मी बाइक लेकर गश्त पर निकले थे, लेकिन सिविल लाइंस बाजार में जाम लगने से वे काफी देर तक फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed