फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Children will study English in Atal Excellent Schools: Furkan

अटल उत्कृष्ट स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ेंगे बच्चे : फुरकान

Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Children will study English in Atal Excellent Schools: Furkan
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा क्षेत्र के भौरी में अटल उत्कृष्ट योजना से बनाए गए कन्या इंटर कॉलेज का शुभारंभ करते हुए हाजी फुरकान अहमद ने हरेला पर्व के तहत कॉलेज परिसर में पौधा भी रोपा। कहा कि अब विद्यालय में छात्र-छात्राएं अंग्रेजी और हिंदी माध्यम दोनों प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद ने अटल उत्कृष्ट योजना के तहत बने कन्या इंटर कॉलेज का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में गांव भारापुर भौरी में इंटर कॉलेज और मरगूबपुर में डिग्री कॉलेज और सांगीपुर में इंटर कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में बनाए गए। बताया कि जब सूचना मिली कि अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के लिए इंटर कॉलेज बनाए जाएंगे तो उन्होंने तत्काल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मिलकर अपनी विधानसभा के लिए प्रस्ताव दिए। इसमें ग्राम भौरी को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य विमला, प्रोजेक्ट मैनेजर संजय जैन, सलमान, कामिल प्रधान, रियासत प्रधान, महबूब प्रधान, नितिन प्रधान, अमीर आजम, प्रधान राव आजम, सुधारानी, फुरकान, मोहम्मद अहसान, मुकेश रोड़, साहिल राणा, भानु प्रताप, बाबर राणा, इलियास और फरमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट योजना छात्राओं के हित में : बत्रा
रुड़की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी को समर्पित अटल उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत शुक्रवार को जीआईसी का शुभारंभ किया गया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने स्कूल का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश में करीब 190 विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीएसई से मान्यता के मानक पूरे करने वाले सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को अगले चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया जाएगा। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। यह सरकार की छात्राओं के लिए बहुत अच्छी पहल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

‘शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी योजना’
खानपुर। खानपुर में भी अटल उत्कृष्ट योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ोवाली का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि पौड़ीवाला में यह स्कूल छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पौधा भी रोपा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह पंवार, पूर्व प्रधान संजय सिंह, निर्भय सिंह, उमेश कुमार, मांगेराम मौर्य, राहुल त्यागी, लाखन सिंह, विनोद यादव, कृष्ण वीर सिंह और मनीषा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed