{"_id":"612681aa8ebc3e79b9054af6","slug":"children-found-studying-by-maintaining-physical-distance-roorkee-news-drn388479845","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में शारीरिक दूरी बनाकर पढ़ने मिले बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में शारीरिक दूरी बनाकर पढ़ने मिले बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के दो निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में बच्चे शारीरिक दूरी के साथ बैठकर पढ़ते मिले। इसके अलावा स्कूलों में अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त मिलीं।
दो अगस्त से शहर के सभी संस्थागत और सरकारी स्कूल कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए खोल दिए गए थे। 16 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई भी शुरू हो गई थी। सभी स्कूलों को कोरोना की गाइडलाइन के तहत पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए थे। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देख रहे हैं। बुधवार को उन्होंने रुड़की क्षेत्र के स्काई वर्ड स्कूल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों को निर्धारित शारीरिक दूरी के अनुसार कक्षाओं में पढ़ते पाया।
इसके अलावा उन्होंने स्कूल में हर बच्चे की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्थाएं भी देखी। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को निर्देश दिए कि स्कूल में आने वाले हर बच्चे के हाथों को आते और जाते हुए सैनिटाइज करना अनिवार्य है। इसके बाद वे सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां भी सभी बच्चों को बैठाने और सैनिटाइज की व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसी भी बच्चे की तबीयत खराब होने पर सबसे पहले अभिभावकों को सूचित किया जाए। इसके बाद अधिकारियों को भी अवगत कराएं।