फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Chief Minister Dhami's birthday celebrated by performing Havan-Yagya

Roorkee News: हवन-यज्ञ करके मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन

Sun, 17 Sep 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami's birthday celebrated by performing Havan-Yagya

विज्ञापन




युवा संकल्प दौड़ में बड़ी संख्या में युुवाओं ने लिया हिस्सा, विजेता किए गए सम्मानित





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा के जिला कार्यालय रुड़की पर हवन का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी और सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, युवा जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक, सूर्यवीर मलिक, भीम सिंह, सावित्री मंगला आदि मौजूद रहे।



उधर, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में युवा संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। निगम चौक से युवा संकल्प दौड़ शुरू होकर चंद्रशेखर चौक, सिविल लाइंस से होते हुए बोट क्लब पर आकर संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति एवं गौरव कौशिक ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन जैन के नेतृत्व में तहसील शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुबोध कुमार शर्मा, वैध टेकवल्लभ, केहर सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार, पूर्व बार उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




केक काटकर मनाया जन्मदिन

झबरेड़ा। भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, मंडल महामंत्री अरविंद प्रधान, मनीष, कुलदीप, कास, शुभम सिघल, सचिन, हितेश शर्मा, नितिन व प्रीति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed