फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cheating of 4.76 lakhs from a pot trader

बर्तन कारोबारी से की 4.76 लाख की ठगी

Thu, 02 Dec 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Cheating of 4.76 lakhs from a pot trader
बर्तन कारोबारी से सामान खरीदने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लालकुर्ती निवासी राजीव बंसल ने बताया कि उनकी बर्तनों की दुकान है। 22 नवंबर को उस्मान नाम का व्यक्ति दुकान पर आया था। उसने बताया था कि वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और उसका कबाड़ का बड़ा काम है। वह पीतल, तांबा और लोहे का सामान खरीदता है। 23 नवंबर को राहुल नाम के युवक का उनके पास फोन आया। उसने बताया कि वह उनके कुछ बर्तनों के आइटम खरीदना चाहता है। इसके बाद राहुल और उस्मान ने उनसे सामान के लेनदेन के संबंध में बातचीत की। साथ ही सामान देने का झांसा देकर उनसे 4.76 लाख रुपये ले लिए और फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर उस्मान निवासी मुजफ्फरनगर और राहुल चौधरी निवासी सर्वे मेन मेटल कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड, सरस्वती कॉलोनी, कुरुक्षेत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed