{"_id":"60d8b7f88ebc3ef89b657dde","slug":"cheated-of-16-lakhs-on-the-pretext-of-doubling-roorkee-news-drn382852255","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर में दोगुना करने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेयर में दोगुना करने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी
विज्ञापन
मंगलौर (रुड़की)। दो लोगों ने शेयर मार्केट में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर डेयरी कारोबारी से 16 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंडावली निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दूध की डेयरी है। करीब आठ साल पूर्व उनके एक परिचित ने रघुवर शर्मा और जगदीश शर्मा निवासी हिमालयन जन कल्याण समिति टोडापुर, इंद्रपुरी दिल्ली से पहचान कराई थी। दोनों ने बताया था कि वे शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कर कुछ समय में ही दोगुना कर देते हैं। शेयर मार्केट में बहुता मुनाफा होता है। वह अपने कई लोगों को मुनाफा दिलवा चुके हैं।
उन्होंने झांसे में आकर 16 लाख रुपये दे दिए। दोनों ने इसकी एक रशीद भी दी। कुछ समय बाद उन्होंने दोनों से संपर्क कर अपनी रकम दोगुना कर देने की बात कही। इस पर दोनों बहानेबाजी करने लगे। उन्होंने कई बार अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस बीच उन्हें पता चला कि जो रशीद उन्हें दी गई है, वह फर्जी है। आरोप है कि पिछले आठ साल से दोनों रकम लौटाने का बहाना बनाते आ रहे हैं। वहीं, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।