{"_id":"670d5eeb4bf35ad5020acce9","slug":"challans-worth-rs-40-thousand-issued-to-sugarcane-crusher-owners-roorkee-news-c-5-1-drn1027-524985-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: गन्ना कोल्हू स्वामियों के काटे 40 हजार के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: गन्ना कोल्हू स्वामियों के काटे 40 हजार के चालान
विज्ञापन
पुलिस ने गन्ना कोल्हुओं, ठेली, रेहड़ी और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान चार कोल्हू स्वामियों के 10-10 हजार के चालान काटे गए। साथ ही कोल्हू पर काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन करने की हिदायत दी गई।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस टीम ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र के गन्ना कोल्हुओं पर काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान चार कोल्हुओं पर चार मजदूर बिना सत्यापन के मजदूरी करते मिले। टीम ने चारों कोल्हू मालिकों का दस-दस हजार का चालान काटा। इसके अलावा पुलिस ने किरायेदारों, रेहड़ी और ठेली वालों के भी सत्यापन किए। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि गन्ने का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में क्षेत्र में चलने वाले गन्ना कोल्हुओं पर बाहरी लोग मजदूरी करते हैं। कई कोल्हू मालिक इनका सत्यापन नहीं कराते हैं। गन्ना कोल्हुओं पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद