फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   chain robbed in broad daylight from scooty riding woman

दिनदहाड़े बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से लूटी चेन

Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
chain robbed in broad daylight from scooty riding woman
रुड़की में चेन लूट के बाद पीड़ित महिला से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला से दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के दौरान महिला स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से बदमाशों की बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आईआईटी के सरस्वती कुंज निवासी डॉ. धीरज कुमार फैकल्टी इंचार्ज हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनकी पत्नी सुमन भारती स्कूटी से बाजार गईं थीं। लौटते समय जैसे ही वह गंगनहर नए पुल के पास पहुंचीं तो पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। छीनाझपटी में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंची और सुमन को उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने ट्रैफिक लाइन पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकेट टूटकर जमीन पर गिरा
बदमाशों ने जैसे ही पीछे से महिला के गले पर झपट्टा मारा तो अचानक चेन से लॉकेट टूटकर गिर गया। बदमाश चेन तो ले गए, लेकिन लॉकेट मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। महिला ने लॉकेट न ले जाने की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही बताया कि चेन से अधिक कीमत का लॉकेट था।
विज्ञापन

चंद कदमों पर ही ट्रैफिक लाइन
बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है। बदमाशों ने जिस जगह घटना को अंजाम दिया है, वहां से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक लाइन है। यहां हर समय पुलिस या होमगार्ड के जवानों की तैनाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed